200 बाइक से विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा निकली:बांग्लादेश पीएम का पुतला फूंका, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का किया विरोध

शाजापुर जिले के मक्सी नगर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बाइक पर सवार होकर नगर के प्रमुख रास्तों से गुजरे। शौर्य यात्रा की शुरुआत नर्मदा माता मंदिर से हुई, जिसमें 200 से अधिक बाइक शामिल थीं। यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई बस स्टैंड परिसर पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाया गया। इस आयोजन में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुतला दहन कर जताया विरोध यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश पीएम का पुतला भी फूंका। इस मौके पर संत तरुण मुरारी बापू सहित संगठन के कई बड़े पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। समाज को जोड़ने का संदेश विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री महेश प्रजापति ने बताया कि इस यात्रा का मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संगठन चाहता है कि समाज से जातिवाद खत्म हो और लोग संगठित होकर रहें। हर साल निकाली जाने वाली इस शौर्य यात्रा के जरिए लोगों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना जगाने की कोशिश की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *