200 मवेशी रबी फसल को लगातार पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान

भास्कर न्यूज | परपोड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में बेसहारा मवेशियों द्वारा रबी फसल को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने से किसान परेशान हैं। खेतों में कड़ी मेहनत से तैयार फसल रोजाना बर्बाद हो रही है। किसान दिनेश दुबे ने बताया कि मवेशियों से हो रहे नुकसान का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया है। बाहर से आए मवेशियों की फोटो, वीडियो और विवरण संकलित किया है। लगभग 200 मवेशी सैकड़ों एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। बताया कि इन मवेशियों के कानों में पशु पंजीयन टैग लगे हुए हैं, जिनमें मालिक का नाम, संख्या, स्थान, जिला, पिन कोड और मोबाइल नंबर दर्ज है। पशु विवरण में पंजीयन संख्या, जन्मतिथि, नस्ल और रक्त स्तर जैसी जानकारी भी अंकित हैं। कहा कि पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना परपोड़ी एवं जिला प्रशासन बेमेतरा को दी जाएगी, ताकि ठोस कार्रवाई हो सके। किसान केशव साहू ने भी बताया कि मवेशियों के कारण फसल को नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने प्रशासन से मवेशियों पर नियंत्रण और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *