प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन सोमवार से किया गया। पहले दिन गणित पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर प्रदर्शनी, रंगोली, कोलाज, क्विज और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल द्वारा डुंगला, उज्जैन में स्थापित वराहमिहिर खगोलिय वैधशाला में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाया गया। गणित को समस्याओं के समाधान का साधन बताया प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तार्किक चिंतन और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. उदय डोलस ने गणित को जीवन की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान डॉ. हुमा अख्तर (सहायक प्राध्यापक गणित), प्राध्यापक डॉ. शीलचंद्र गुप्ता, डॉ. आमिर इजाज़, डॉ. तृप्त झा, डॉ. सुमन रोहिला, डॉ. संजय पांडे, डॉ. अंकित अग्रवाल, राहुल प्रजापति सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।


