2007 के सफल पुलिस अभ्यर्थी जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

दुमका| दमका आउटडोर स्टेडियम में शुक्रवार को एलीना हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 2007 में पुलिस नियुक्ति परीक्षा में सफल हुए दुमका, जामताड़ा और देवघर के अभ्यर्थी शामिल हुए। बैठक में नियुक्ति से जुड़ी कानूनी स्थिति पर चर्चा हुई। एलीना ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय रांची में 271 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। कोर्ट ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट दिल्ली जाने का फैसला लिया है। एलीना ने कहा कि कोई मंत्री, नेता, डीआईजी या आईजी उनकी परेशानी नहीं समझना चाहता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *