2015 से 2024 तक प्रधान रहे सुखदेव छीना की जीत का सिलसिला टूटा

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन का सोमवार सुबह चुनाव हुआ। जिसमें सभी रिटायर्ड सीनि. पुलिस ऑफिसर सहित मुलाजिमों ने सर्वसम्मति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा उप प्रधान रिटायर्ड इंस्पेक्टर अवतार सिंह और अमरीक सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर बतौर महासचिव की कमान को संभाला। इस मौके पर एसोसिएशन के पुराने प्रधान सुखदेव सिंह रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर उपस्थित थे। चुनाव को नोमिनेशन प्रधान के लिए शमशेर सिंह, उपप्रधान- अवतार सिंह और महासचिव के लिए अमरीक सिंह ने भरा था। इसके अलावा किसी ने भी नोमिनेशन नहीं भरा था, जो सर्वसम्मति के साथ पद को हासिल किया। बता दें कि वर्ष 1998 से 2012 तक रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर सुखदेव सिंह छीना प्रधान थे। इसके बाद वर्ष 2013-14 में रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर आत्मा सिंह भुल्लर प्रधान रहे। फिर 2015 से लेकर वर्ष 2024 तक दोबारा छीना लगातार प्रधान बनते रहे। इस मौके छीना ने नवनियुक्त एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान और महासचिव को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। शमशेर सिंह ने कहा कि वह खुद प्रधान नहीं बने, सभी रिटायर्ड सिपाही से लेकर सीनियर ऑफिसर प्रधान बने हैं। किसी भी रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम को कोई परेशानी हो तो वह पंजाब पुलिस पेंशनर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन दफ्तर में आएं, नहीं तो उन्हें फोन करके अपने घर बुलाएं, वह मौके पर पहुंचेंगे और परेशानी का समाधान करेंगे। इस चुनाव के दौरान 50 से अधिक रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम पहुंचे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *