2023 को छोड़ 7 साल तक फरवरी में बारिश, इस बार भी आसार

पिछले पांच साल से फरवरी में बोकारो का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इस बार भी पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। पूरे माह न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास ही रहेगा। अगले पांच दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान सुबह कोहरा छाएगा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। 2 और 3 फरवरी को भी 12 डिग्री रहेगा। जबकि 4 और 5 फरवरी को 13 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आएगी। 15 फरवरी के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी दस्तक देगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फरवरी के अंतिम दिनों में गर्जन-वज्रपात के साथ बारिश भी संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *