2024 के अंतिम दिन राज्य में 27.5 व रांची में 5.10 करोड़ रु. की शराब की हुई रिकॉर्ड बिक्री

नए साल के जश्न में रांची में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई। रांची में वर्ष 2024 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को 5.10 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई, जो रिकॉर्ड है। इससे पहले एक दिन में लगभग 4.57 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक्री का रिकॉर्ड 31 दिसंबर 2023 को दर्ज किया गया था। वहीं, राज्य भर में एक दिन में 27.5 करोड रुपए की शराब झारखंडवासी पी गए। हालांकि, 31 दिसंबर को 2024 को रांची समेत पूरे राज्य में शराब की बिक्री के आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी हैं। वैसे एक जनवरी 2025 को भी बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री हुई, इसका आधिकारिक आंकड़ा भी गुरुवार को ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 में ही शराब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, जिसकी गणना की जानी बाकी है। झारखंड में प्रतिदिन करीब आठ से 10 करोड़ रुपए शराब की आैसतन बिक्री होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *