2025 के रोडमैप पर मोहन सरकार का मंथन:सीएम बोले- विभागों का रिव्यू करें मंत्री; रोजगार पाने वाले भी बेरोजगारों में, इसे ठीक करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को कमियां दूर करने के लिए अपने-अपने विभागों का रिव्यू करने को कहा है। गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 6 घंटे तक चली मैराथन मंथन बैठक सीएम ने कहा, ‘रोजगार पाने वाले भी बेरोजगारों की कैटेगरी में शामिल रहते हैं, इस विसंगति को दूर करने का काम किया जाए।’ सीएम ने कहा, ‘युवा, गरीब, महिला और किसान- इन चार प्रमुख वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता पर काम किए जाएंगे। इसके लिए जल्द चार मिशन काम करेंगे। इस तरह की बैठकें अब विभाग स्तर पर की जाएंगी।’ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आएंगे पीएम मोदी
सीएम ने कहा कि प्रदेश का बजट पांच साल में दोगुना करने का प्रयास है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में मध्यप्रदेश आने की सहमति दी है। मंत्रियों ने रखे सुझाव मंथन शिविर में प्रेजेंटेशन के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास मंत्री एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आदि ने सुझाव रखे। सीएम ने ये पॉइंट्स भी गिनाए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *