2025 हुंडई अल्कजार लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹17.21 लाख:SUV में नया वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर, टाटा सफारी से मुकाबला

हुंडई इंडिया ने भारत में अपनी थ्री रो SUV अल्कजार को भारत में लॉन्च कर दिया है। कार अब नए वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर से लैस हो गई है। इसमें वायर्ड-टू-वायरलेस एडॉप्टर मिलेगा। यह एडेप्टर एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को वायरलेस सपोर्ट देगा। इस गाड़ी में यह फीचर सिर्फ प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर वैरिएंट में मिलेगा, इसे एंट्री-लेवल एग्जिक्युटिव वैरिएंट में नहीं है, क्योंकि इस वैरिएंट में इंफोटेंमेनेट सिस्टम नहीं मिलता है। कंपनी ने अल्कजार का फेसलिफ्ट मॉडल सितंबर-2024 में लॉन्च किय गया था। कार 4 वैरिएंट- एग्जीक्यूटिव, प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर में आती है। इसके पेट्रोल वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.21 लाख रुपए और डीजल वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.22 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में हुंडई अल्काजार का मुकाबला महिंद्रा XUV700 थ्री रो वैरिएंट, टाटा सफारी और MG हेक्टर प्लस से रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *