2026-गुरु और मंगल का वर्ष, सरकार को धन की आवक:मेष, मीन, सिंह, धनु के लिए चैलेंजिंग रहेगा साल; जानें शनि की साढ़े साती और उपाय

साल 2026 की शुरुआत के साथ हर व्यक्ति के मन में यह सवाल है कि आने वाला साल उसके जीवन में खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा या नहीं। इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए दैनिक भास्कर ने देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से खास बातचीत की। दिल्ली के ख्यात ज्योतिष मानवेन्द्र सिंह रावत बता रहे हैं कि वर्ष 2026 में ग्रह-नक्षत्रों की चाल देश-दुनिया, प्रदेश और आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी। कौन-सी राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी और किसके लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार। केंद्र के लिए अच्छा साल ज्योतिषाचार्य मानवेन्द्र सिंह रावत के अनुसार साल 2026 केंद्र सरकार के लिए अनुकूल रहने वाला है, हालांकि राजनीतिक स्तर पर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2026 गुरु और मंगल का वर्ष रहेगा, जिसमें सेनापति ग्रह गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और विपक्ष के हमले भी तेज रहेंगे। रावत के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जून के बाद भारत की स्थिति और मजबूत होगी और विश्व मंच पर देश का प्रभाव बढ़ेगा। इसमें मध्य प्रदेश की विशेष भूमिका देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के लिए 2026 को उन्होंने अत्यंत शुभ बताया। ग्रहों और राशियों की स्थिति प्रदेश के अनुकूल है। हालांकि वर्ष की शुरुआत कुछ जटिल रह सकती है, लेकिन अप्रैल से दिसंबर तक का समय बेहद सकारात्मक और लाभकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 1 जून को देवगुरु बृहस्पति उच्च अवस्था में प्रवेश करेंगे, जिससे विशेष रूप से पांच क्षेत्रों में शुभ फल मिलेंगे। इससे सरकार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, खासतौर पर मध्य प्रदेश को इसका अधिक लाभ मिलेगा। गुरु को धन, संतान, करियर और भाग्य उन्नति का कारक माना जाता है, इसलिए इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति के योग बन रहे हैं। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल-2026… उपाय जो कारगर होंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *