जापानी ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने आज 28 जुलाई को भारत में अपनी नाइन्थ-जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च कर दिया है। 2026 टोयोटा हाइलक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹31.99 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस नए मॉडल के एक्सटीरियर और केबिन में कई बड़े बदलाव किए हैं, साथ ही इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। टोयोटा ने हालांकि, इसमें IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म और डबल कैब बॉडी स्टाइल को कायम रखा है। इसके अलावा, नए पिकअप में पहले की तरह ही 2.8L डीजल इंजन मिलेगा, जो 4×4 और 4×2 ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हैं। यह पिकअप ट्रक भारत में मुख्य रूप से इसुजु वी-क्रॉस को टक्कर देगा। हाइलक्स का बेस वैरिएंट ₹3.47 लाख महंगा हुआ 2026 टोयोटा हाइलक्स को भारत में तीन वैरिएंट्स- GX 4×2 AT, GX 4×4 AT और VX 4×4 AT में पेश किया गया है। न्यू जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक की कीमत ₹31.99 लाख से ₹36.69 लाख के बीच है जबकि, मौजूदा मॉडल की कीमत ₹28.52 लाख से ₹36 लाख के बीच थी। इसकी तुलना में इसके एंट्री-लेवल बेस वैरिएंट की कीमत ₹3.47 लाख बढ़ गई है, जबकि टॉप वैरिएंट में सिर्फ ₹69,000 की मामूली बढ़ोतरी की गई है। एक्सटीरियर डिजाइन और 6 कलर ऑप्शंस इंटीरियर और फीचर्स: डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले केबिन के अंदर पूरी तरह से नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें सॉफ्ट-टच लेदरेट और हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लग्जरी और रफ-एंड-टफ लुक देता है। परफॉर्मेंस: 2.8-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन सेफ्टी फीचर्स: एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम सुरक्षा के मामले में नई हाइलक्स को काफी अपग्रेड किया गया है:


