कांकेर| भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल वलेचा ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते कहा यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता देता है। इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो युवाओं के लिए रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर केंद्रित है। बजट में युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि पर अधिक ध्यान देने और किसानों की आय बढ़ाने के कदमों से किसानों को फायदा होगा। बजट में महिलाओं के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे रोजगार सृजन होगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।बजट 2026 में युवाओं के लिए कई विशेष प्रावधान किए गए हैं।


