21 क्विंटल डोडाचूरा बरामद: पिपलियामंडी में राजस्थान पुलिस की दबिश:कपास की आड़ में छिपाया मादक पदार्थ, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पकड़ी गई 21 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा की खेप के मामले की जांच अब मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले तक फैल गई है। गंगापुर पुलिस ने रविवार को पिपलियामंडी में मुख्य आरोपी रवि माली से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस टीम बिना नंबर की काले और सफेद स्कॉर्पियो से पहुंची थी। 3 गोदामों की 4 घंटे तलाशी ली पुलिस ने पिपलिया में तीन संदिग्ध गोदामों की करीब चार घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान दस्तावेजों की जांच की गई, मोबाइल डेटा खंगाला गया और कई अहम सुराग मिले। जांच में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हाथी बोलिया निवासी एक डांगी का नाम भी सामने आया है। 24 नवंबर को हाईवे नाकेबंदी में पकड़ा गया था ट्रक यह मामला 24 नवंबर 2025 को उस समय उजागर हुआ जब आसींद पुलिस ने NH-158 पर सवाई भोज पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। भीलवाड़ा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर पूछताछ की गई, लेकिन चालक और उसके दो साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कपास के कट्टों के नीचे छिपाए थे 103 बोरे डोडाचूरा तलाशी में ट्रक के ऊपर कपास के काकड़ा भरे थे, जबकि नीचे 103 कट्टों में डोडाचूरा छिपाया गया था। कुल वजन 21 क्विंटल 29.620 किलोग्राम निकला, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये बताई गई। यह माल मध्य प्रदेश से मारवाड़ इलाके में भेजा जा रहा था। घटना के बाद बाड़मेर निवासी देवेंद्र दांडी, पारस और बशीर को मौके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब पूरी सप्लाई चेन का खुलासा करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *