लुधियाना| ओम सेवा समिति की ओर से हरगोविंद मार्ग में समिति के कार्यालय में 222वां राशन वितरण समारोह व राम नवमी उत्सव रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों की 21 महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर अरविंद कक्कड़, पप्पू मल्होत्रा, जगतार सिंह, सोमनाथ मल्होत्रा, राज नारायण व विजय कुमार आदि मौजूद रहे।


