जालंधर| 21वीं पशुधन गणना के तहत जिले के शहरी क्षेत्र के वार्डों के लिए नियुक्त किए गए गणनाकारों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वार्ड भी आवंटित किए गए। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरुण रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग कर्मचारी पशुओं की गिनती करेंगे। उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. करणदीप सिंह संघा ने गणना संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पशुधन गणना का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने शहरवासियों से ये गणना पूरी करने में सहयोग करने अपील की ताकि जिले में 21वीं पशुगणना का कार्य समय पर पूरा हो सके।


