21.40 ग्राम स्मैक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़| शहर के ईदगाह रोड पर मंगलवार रात को पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 21.40 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी शब्बीर उर्फ राजा हुसैन को मुक्तिधाम मुंडेरी झालावाड़ से पकड़ा गया। उसके पास से 10 ग्राम 29 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं, दूसरे आरोपी अमजद उर्फ लाला को ईदगाह तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 11 ग्राम 11 मिलीग्राम स्मैक मिली। कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर किया है। दोनों को रिमांड पर लेकर स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *