218 करोड़ की लागत से बना 400 बेड का अस्पताल:रोगियों को मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा, विधायक ने जांची गुणवत्ता

चूरू मेडिकल कॉलेज परिसर में 218 करोड़ रुपए की लागत से बने 400 बेड के नए अस्पताल भवन का विधायक हरलाल सहारण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रिंसिपल, अधीक्षक और इंजीनियर से निर्माण कार्य, सुपर स्पेशियलिटी और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। विधायक ने ली गुणवत्ता और सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी की जानकारी निरीक्षण के दौरान विधायक सहारण ने प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी से विभिन्न फैकल्टी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन निर्माण कंपनी के इंजीनियर को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सहारण ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी फैकल्टी के संबंध में जानकारी ली और चिकित्सा मंत्री से इस विषय पर चर्चा करने की बात कही। मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर प्रिंसिपल डॉ. पुकार ने बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन के आने के बाद मरीजों को अन्यत्र रेफर नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में हृदय संबंधी मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण अधिक रेफर किया जा रहा है। 24 घंटे चलेंगे ऑपरेशन थिएटर अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने जानकारी दी कि नए भवन में अस्पताल स्थानांतरित होने के बाद यहां 24 घंटे ऑपरेशन थिएटर चलेंगे। फिलहाल बड़े मामलों में ही ओटी संचालित की जाती है, लेकिन नए भवन में 24 घंटे ओटी चालू रखी जाएगी। 10 से अधिक हाईमास्ट लाइटें विधायक सहारण ने ठेकेदार और इंजीनियर को पूरे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की विभिन्न ब्रांचों के बीच रास्ते में ब्लॉक लगाकर सड़क बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल की विभिन्न ब्रांचों के बीच 10 से अधिक हाईमास्ट लाइटें लगाने की बात भी कही। 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट डॉ. दीपक चौधरी ने विधायक को बताया कि अस्पताल में 400 बेड और 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया गया है। निरीक्षण से पहले हुई बैठक में विधायक सहारण ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को मिल रहे इलाज पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *