22वां विशाल भगवती जागरण 31 को

भास्कर नयूज|लुधियाना गणपति क्लब की ओर से 22वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन 31 दिसंबर को सुरिंदर नगर, गली नंबर 3 में किया जाएगा। जागरण की तैयारियां सदस्यों की ओर से जोरों से की जा रही हैं। जागरण की सूचना भक्तों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न इलाकों में सूचना केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में क्लब के सदस्यों ने कांग्रेसी नेता अश्वनी शर्मा, राजकुमार खोसला, दिनेश जैन, सुरेश गौड़, अजय गौड़, प्रवीण शर्मा, रोमी थापर, विक्की शर्मा, जूही देवा आदि को जागरण का निमंत्रण दिया। कार्यकारिणी अध्यक्ष ललित मेहन ने बताया कि जागरण में महानगर की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होंगे। जागरण में मां का भव्य विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। प्रधान मुकेश ढींगरा और अरुण कुमार ने बताया कि जागरण में किशोर शर्मा एंड पार्टी मां का गुणगान करेंगे। मांग के भक्तों का यह पार्टी ऐसा गुणगान करेगी, जिससे भक्त मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। मंच संचालन सुरिंदर बावा की ओर से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *