22 बोतल अवैध शराब बरामद, तस्कर पर केस

अमृतसर | थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर जख्मी करने के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार निवासी मोहकमपुरा ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर 100 फुटी रोड से अपने घर की ओर जा रहा था, कि जब गोल्डन एवेन्यू मोड़ के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। अमृतसर | थाना लोपोके की पुलिस ने 22 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान फतेहवीर सिंह निवासी चक्क मिश्री खां के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को प्रीत नगर मोड़ पर गश्त के दौरान एक युवक के बारे में गुप्त सूचना मिली कि वह घर में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने उसके घर रेड कर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस द्वारा तालाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *