22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत:पैदल काम पर जा रहा था, बेहोश होकर गिरा; सीपीआर के बाद भी होश नहीं आया

काम पर जा रहे एक 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रास्ते में युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र का है। एएसआई छीतरमल वैष्णव ने बताया-घटना रविवार सुबह 9:40 बजे की है। पुष्कर अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को मृत हालत में अस्पताल लेकर आया गया है। सूचना पर टीम अस्पताल पहुंची और पूछताछ की। युवक की पहचान ओवेश (22) पुत्र जसमुद्दीन निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुरानी आरटीडीसी के पास अचेत होकर गिरा
मौके पर मौजूद वन प्रेमी सुखदेव ने बताया-रविवार की सुबह मैं शहर की पुरानी आरटीडीसी के पास बैठा था। इस दौरान रास्ते से निकल रहा युवक ओवेश अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। इस पर सिविल डिफेंस टीम के कुछ लोगों की मदद से युवक को पहले सीपीआर दिया गया। मगर उसमें कोई भी हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसे पुष्कर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था
पुलिस ने बताया-युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। युवक के बिहार का रहने वाला है जो कि यहां नए पुलिस स्टेशन के सामने पिता के साथ रहता था और शहर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था डॉक्टर बोले-प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका
पुष्कर राजकीय अस्पताल के डॉक्टर आदित्य गौड़ ने बताया-युवक को जब अस्पताल लेकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से युवक की मौत होना पाया गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया से इनकार कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार
एएसआई छीतरमल वैष्णव ने बताया- मृतक के परिजनों की ओर से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद शव सुपुर्द कर दिया। … यह भी पढ़ें 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत:स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी जालोर के एक निजी स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। निरमा(16) चाणक्य विद्यापीठ एकेडमी में क्लास 9वीं की स्टूडेंट थी। उसे निमोनिया था। वह 5 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *