23 को छत्तीसगढ़ में शराब व मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

भास्कर न्यूज | कवर्धा सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली के 16वें वंश पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब के विधिवत चादर तिलक समारोह को लेकर कबीरपंथ समाज ने छत्तीसगढ़ शासन से शराब व मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने मांग की है। यह धार्मिक आयोजन 23 जनवरी को दामाखेड़ा, जिला बलौदाबाजार में होगा। कबीरपंथ समाज व केडीवी मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु एवं अनुयायी शामिल होंगे। आयोजन की धार्मिक गरिमा, शांति एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से समाज ने 23 जनवरी को राज्य में मदिरा एवं मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में समाज की ओर से जिला प्रशासन एवं राज्य शासन को अनुरोध पत्र सौंपा गया है। बताया कि राज्यव्यापी निषेध से धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *