23 जिलों के 63 थाने एससी-एसटी के लिए सेंसिटिव:गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन; पुलिस को करना होगी अतिरिक्त निगरानी

प्रदेश के 23 जिलों के 63 थाना क्षेत्रों के 88 इलाकों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए संवेदनशील घोषित किया गया है। इन इलाकों में इन वर्गों पर अत्याचार की घटनाओं की संभावना अधिक पाई गई है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर संबंधित पुलिस थानों को कानून का सख्ती से पालन करने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अब जिला व पुलिस प्रशासन इन क्षेत्रों में अतिरिक्त अलर्ट पर रहेगा। ‘आइडेंटिफाई एरिया’ के रूप में चिह्नित किया गृह विभाग ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उठाया है। विभाग की सचिव कृष्णावेणी देसावतु ने नोटिफिकेशन जारी कर संवेदनशील घोषित इलाकों की सूची जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि इन थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों को ‘आइडेंटिफाई एरिया’ के रूप में चिह्नित किया गया है। सरकार ने कहा है कि जिन थानों के इलाके संवेदनशील घोषित किए गए हैं, वहां की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखे और एससी-एसटी वर्ग पर होने वाले अत्याचार को रोके। इन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए खास गश्त और निगरानी की जाए। अगर कोई घटना होती है तो तुरंत कार्रवाई हो। इन थानों पर रहेगी खास निगरानी सरकार ने 23 जिलों के 63 थाना क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *