प्रदेश की करीब 230 एडवोकेट बार में शुक्रवार को एक साथ चुनाव होने के बाद आज परिणामों का दिन है। सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के वन बार, वन वोट के नियमों के तहत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर व दी बार एसोसिएशन जयपुर व दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सहित प्रदेश की करीब 230 पंजीकृत बार एसोसिएशन में 2024-25 के वार्षिक चुनाव के बाद आज मतगणना के बाद रिजल्ट आना शुरू हो गए है। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में मतगणना शुरू हो गई। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी,उपाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी, जनरल सेक्रेटरी के लिए 7 प्रत्याशी,जॉइंट सेक्रेटरी के लिए 3 प्रत्याशी, सोशल सेक्रेटरी के लिए 3 प्रत्याशी,लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 3 प्रत्याशी, जॉइंट लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 2 प्रत्याशी, ट्रेजरर पद के लिए 5 प्रत्याशी, एग्जीक्यूटिव पद के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में है जिनके परिणाम आज मतगणना के बाद जारी होंगे। उल्लेखनीय है कि सभी पद के लिए उम्मीदवारों को मतदान के दौरान बैलट नंबर अलॉट किए गए है। अध्यक्ष,महासचिव सहित 17 पदों के लिए मतगणना जारी य़हां अध्यक्ष,महासचिव सहित 17 पदों के लिए मतगणना जारी है। सभी 58 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होना है। यहां मतगणना केंद्र में मत पत्रों स्कैन करके मतगणना की जा रही है। सतीश चंद्र सभागार में प्रत्याशी और वकील प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव मतगणना देख रहे है। बता दें कि 5716 में से 5019 मतदाताओं ने कल शुक्रवार को मतदान किया था। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद पर महेंद्र शांडिल्य आगे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद परकांटे की टक्कर है। महेंद्र शांडिल्य और राजीव सोगरवाल में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर ने समर्थकों का जोश हाई किया है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर बाबूलाल शर्मा और वंदना शर्मा आगे चल रहे है।महासचिव पद पर रमित पारीक आगे चल रहे है। संयुक्त सचिव पद पर सौरभ दुबे आगे चल रहे है। कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद शर्मा आगे चल रहे है। सांस्कृतिक सचिव पद पर सुनीता मीणा आगे चल रहीं है। वहीं दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए है। आज हुई मतगणना के बाद गजराज सिंह राजावत हुए अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए है। गजराज सिंह राजावत ने 314 वोटों से जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर नरेंद्र सिंह राजावत हुए विजयी घोषित हुए है। नरेंद्र सिंह राजावत ने 111 वोटो से की जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर दिलीप सिंह और प्रेम प्रकाश शर्मा जीते है। चुनाव अधिकारी अनिल चतुर्वेदी और नरेंद्र सिंह शेखावत ने परिणामों की घोषणा की।


