कवर्धा| जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते हैं उन्हें अवसर प्रदान करने जिला रोजगार स्वरोजगार केन्द्र कवर्धा में 23 मई को प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कार्यालय परिसर में लगेगा। इसमें एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के 212 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के दो पद, मार्केटिंग (पुरूष) के तीन पद व सुपरवाइजर के 15 पद पर भर्ती किया जाना है। सभी पद के लिए कार्यक्षेत्र रायपुर, नया रायपुर, सिलतरा है। यह प्लेसमेंट कैंप निशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्था में कार्य करने किया जाता है। चयन संबंधी कार्रवाई नियोजक द्वारा किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार पहचान पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक पीजी साइज फोटो समेत अन्य प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं।


