24 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार:सरस डेयरी के पास कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 24.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमानगढ़ टाउन निवासी गिरधारी और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई चुका के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नियमित गश्त कर रही थी। सरस डेयरी के सामने एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखे। पुलिस को देखते ही उन्होंने तेजी से वहां से निकलने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवकों के पास से 24.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हेरोइन के परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से नशे की खेप के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। मामले की आगे की जांच एसआई गुरदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *