24 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

लुधियाना| मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर वाहन बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई थाना सदर के अधीन बसंत एवेन्यू पुलिस चौकी की टीम और पंजाब पुलिस की टैंगो-30 में तैनात एएसआई जस्मेल सिंह व नरेंद्र ने की। मोटरसाइकिल मालिक दिनेश दत्त ने बताया कि वह वीरवार शाम करीब 7 बजे बाजार में सब्जी लेने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल पास में खड़ी कर दी। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। इसके बाद उसने आसपास की दुकानों पर पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। फिर दिनेश दत्त ने तुरंत 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी और बसंत एवेन्यू पुलिस चौकी, थाना सदर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी। अगले दिन टैंगो-30 में तैनात एएसआई जस्मेल सिंह ने दिनेश दत्त को फोन कर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल बाईपास के मिसिंग लिंक-2 के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सूचना मिलते ही दिनेश दत्त मौके पर पहुंचा और अपनी मोटरसाइकिल की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने वाहन उसे सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *