श्री विद्या उपासक श्रीसनातन महाराज के तत्वावधान में प्रदेश में निकाली जाने वाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा का करौली से 24 दिसंबर को विधिवत आगाज होगा। यात्रा को विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया है। व्यापारिक संगठनों द्वारा यात्रा की विभिन्न तैयारी की जा रही हैं। व्यापारिक संगठनों द्वारा 24 दिसंबर को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापारिक संगठनों द्वारा अग्रवाल सेवा सदन में पत्रकारों को संबोधित किया। व्यापार संगठनों के पदाधिकारी ने बताया कि सनातन महाराज द्वारा 24 दिसंबर को निकाली जाने वाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा को विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा समर्थन दिया गया है। 24 दिसंबर को करौली शहर के बाजार बंद रखकर यात्रा में शामिल होने के साथ ही स्वागत सम्मान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सभी संगठनों द्वारा यात्रा की विभिन्न तैयारी की जा रही हैं। यात्रा के लिए बाजारों को सजाया जाएगा, साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। यहां आपको बता दें कि सनातन महाराज द्वारा यात्रा से पूर्व 17 दिसंबर से शहर के प्रसिद्ध मदन मोहनजी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया रहा है। 23 दिसंबर को भागवत कथा संपन्न होगी। इसके बाद 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू संस्कृति की रक्षा का संदेश देना है। यात्रा के माध्यम से वक्फ बोर्ड भंग कर सनातन बोर्ड गठन की मांग उठाई जाएगी। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के मठ और मंदिरों की रक्षा सनातन अस्तित्व रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी।


