डौंडी| अश्विन नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर गायत्री परिवार डौंडी द्वारा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गायत्री महामंत्र के 24,000 मंत्रों के लघु जप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री भवन, डौंडी में प्रतिदिन जप अनुष्ठान होगा, जिसमें परिजन भाई-बहन नियमित भाग लेकर लोक कल्याण एवं आत्मकल्याण की भावना के साथ मंत्र जप करेंगे। 22 सितंबर को शुभारंभ होगा।


