25 अप्रैल से फिर चलेगी हीटवेव:न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम हुआ,धूप में तेजी जारी

प्रदेश में हीटवेव का दौर कम होने के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम रहने के चलते लोगों को राहत मिली है। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी रहने के चलते तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। अब सीकर में 25 अप्रैल से एक बार फिर हीटवेव चलेगी। ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को पूरे समय मौसम साफ रहा। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में हीटवेव न चलने के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अब कल से एक बार फिर हीटवेव चलने से गर्मी का असर बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक सीकर में 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *