25 और 26 फरवरी को हंबड़ां रोड में भक्तों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के भव्य दर्शन होंगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना औद्योगिक नगरी जल्द ही एक दुर्लभ और ऐतिहासिक आध्यात्मिक घटना की साक्षी बनने जा रही है। श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अत्यंत प्राचीन और पवित्र अवशेष लगभग एक हजार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत भ्रमण पर निकले हैं। इसी कड़ी में 25 और 26 फरवरी को हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन समारोह का भव्य आयोजन होगा। लुधियाना के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब भक्तों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के इतने प्राचीन पावन अंश के साक्षात दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति के प्रधान सोमनाथ अग्रवाल और चेयरमैन सुन्दर दास धमीजा ने बताया कि इन पवित्र अवशेषों को प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लाया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य शहर के लगभग 500 प्रमुख मंदिरों में व्यक्तिगत रूप से न्योता दे रहे हैं। साथ ही 25 हजार से अधिक पंपलेट के माध्यम से जन-जन को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है। संरक्षक स्वामी विद्यानंद और जनरल सेक्रेटरी राजन मित्तल ने साझा किया कि समागम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर विशाल पंडाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *