25 करोड़ से कुकुसदा-तखतपुर रोड का चौड़ीकरण

पथरिया | क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले की अनुशंसा पर कुकुसदा से तखतपुर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 25 करोड़ 56 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क लगभग 17 किलोमीटर लंबी है और क्षेत्र के 10-12 गांवों के ग्रामीणों के लिए अहम रास्ता है। वर्तमान में सड़क अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी ने बताया कि यह मांग वर्षों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जिसे विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर पूरी करवाया। जनपद अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े और जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक ने इस स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास में अहम साबित होगा। विधायक मोहले ने कहा, यह सड़क पहले मेरी स्वीकृति से बनी थी, और अब इसे चौड़ीकरण और मरम्मत के साथ फिर से सवारने जा रहे हैं। यह कार्य ग्रामीणों के लिए बेहतर आवागमन और व्यापारिक सुगमता लाएगा, और भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *