25 दिनी योग शिविर समापन पर साझा किए अपने अनुभव

भास्कर न्यूज | जांजगीर शारदा मंदिर परिसर में चल रहे 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। यह शिविर जिला महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित किया गया था। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला प्रभारी मनीषा गोपाल रहीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें योग के विभिन्न आसनों और ध्यान क्रियाओं की जानकारी मिली। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने की अपील की। कहा कि योग से शरीर ताजगी और स्फूर्ति से भर जाता है। शिविर का संचालन समिति की महामंत्री चमेली साहू ने किया। उन्होंने योग पर आधारित गीतों की प्रस्तुति भी दी। प्रतिदिन सुबह 5.30 से 7 बजे तक योग कराया गया। मास्टर ट्रेनर शारदा साहू, चंद्रकिरण सोनी, मनीषा गोपाल, चमेली साहू और प्रतिमा साहू ने प्रशिक्षण दिया। शिविर की खासियत रही कि इसमें ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों ने भाग लिया। सभी मास्टर ट्रेनरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने अपने 25 दिनों के अनुभव साझा किए। समापन कार्यक्रम में धन्नो सिंघानिया, सरिता ठेठवार, सरोजिनी साहू, पूजा गुप्ता, माधुरी यादव, गीता मिश्रा, शारदा ठेठवार, संगीता राठौर, पुष्पा गुप्ता, सीमा तिवारी, विभा तिवारी, नम्रता तिवारी, सरोज स्वर्णकार, शारदा उपाध्याय, शशि यादव, ममता यादव, निधि शिवानी, मिथलेश यादव, दीप श्री साहू और श्रद्धा यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *