25 ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं का सम्मान

जयरामनगर| मां कर्मा मिनी स्टेडियम में स्व. आनंदी भार्गव की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें रक्तदाताओं ने 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर जनपद सभापति ओमप्रकाश गौरहा ने कहा कि रक्‍तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है उसका न तो कोई मूल्‍य आंका जा सकता है न ही उसे शब्‍दों में व्‍यक्‍त किया जा सकता है। आयोजक सोनू, मोनू भार्गव ने बताया कि रक्तदाताओं को विशेष उपहार व रक्त मित्र कार्ड से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *