25 मीटर दौड़कर त्रिपाठी ने लपका शानदार कैच:धोनी ने एक हाथ से सिक्स लगाया, डायरेक्ट थ्रो से समद को रनआउट भी किया

IPL-18 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को इकाना स्टेडियम लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली। कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका। पंत ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया। उनका कैच धोनी से छूटा। नो बॉल पर कैच हुए बडोनी। धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट हुए। उन्होंने 19वें ओवर में एक हाथ से सिक्स भी लगाया। पढ़िए CSK Vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स…
1. राहुल ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका लखनऊ की पारी के पहले ओवर में एडेन मार्क्ररम आउट हुए। ओवर की आखिरी बॉल खलील अहमद ने बैक ऑफ लेंथ की फेंकी। मार्करम ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर कवर-पॉइंट पर गई। यहां फील्डर राहुल त्रिपाठी ने तेजी से पीछे की तरफ 25 मीटर दौड़ लगाई, आंखें गेंद पर रखीं और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। 2. धोनी के DRS से पूरन LBW आउट चेन्नई को चौथे ओवर में दूसरा विकेट मिला। अंशुल कम्बोज ने ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन को LBW किया। अंपायर ने पूरन को आउट नहीं दिया था, CSK के कप्तान एम एस धोनी ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को लग रही है। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। पूरन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 3. पंत ने रिवर्स स्कूप पर सिक्स लगाया छठे ओवर में ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट खेलकर सिक्स लगा दिया। जेमी ओवर्टन ने ओवर की तीसरी बॉल लेंथ पर फेंकी। पंत ने रिवर्स स्कूप यानी राइट-हैंडर बनकर शॉट खेला और बॉल सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। इस छक्के के साथ LSG का स्कोर 50 रन के पार चला गया। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मिचेल मार्श इस शॉट पर हंस पड़े। 4. धोनी से पंत का कैच छूटा 11वें ओवर की पांचवीं बॉल पर कप्तान ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। नूर अहमद की बॉल पर विकेटकीपर एम एस धोनी से कैच ड्रॉप हुआ। नूर ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैट गेंद डाली, पंत ने कट शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। गेंद में तेज डिफ्लेक्शन था और धोनी ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्लव्स लगने के बाद भी कैच नहीं ले पाए। 5. बडोनी को 2 ओवर में दो मौके मिले
आयुष बडोनी को 13वें और 14वें ओवर में दो जीवनदान मिला। हालांकि, 14वें ओवर में ही उन्हें धोनी ने स्टंपिंग आउट कर दिया। 6. रशीद ने पंत को दूसरा जीवनदान दिया 19वें ओवर में ऋषभ पंत का कैच 20 साल के शेख रशीद से छूट गया। खलील अहमद की पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग नहीं बनी और गेंद काफी ऊपर चली गई। मिड-ऑफ से पीछे दौड़ते फील्डर रशीद ने गेंद पर नजर बनाए रखी, लेकिन कैच नहीं ले पाए। 7. धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद आउट 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर अब्दुल समद रनआउट हो गए। पथिराना ने लेग साइड में वाइड गेंद डाली। पंत ने तुरंत सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन अब्दुल समद थोड़ी देर से भागे और क्रीज से इंचों दूर रह गए। धोनी ने चालाकी दिखाई और देखा कि पंत आधे रास्ते तक पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने अंडरआर्म थ्रो से गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फेंकी और सीधा स्टंप पर हिट कर दिया। 8. अब्दुल समद ने त्रिपाठी का कैच छोड़ा 7वें ओवर में अब्दुल समद ने राहुल त्रिपाठी का कैच छोड़ा। त्रिपाठी इस वक्त महज 5 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। रवि बिश्नोई ने ओवर की तीसरी बॉल ऑफ और मिडिल स्टंप पर फुलर लेंथ की डाली, त्रिपाठी ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद लीडिंग एज लेकर ऊपर चली गई। समद लॉन्ग-ऑफ से दौड़ते हुए आए, लेकिन आसान कैच पकड़ नहीं पाए। 9. धोनी से एक हाथ से सिक्स लगाया 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर एम एस धोनी ने एक हाथ से सिक्स लगा दिया। शार्दूल ने बाहर की तरफ स्लोअर बॉल डाली। गेंद धोनी के स्लॉट में तो थी लेकिन वे जल्दी शॉट खेल गए। इसके बावजूद, उन्होंने एक हाथ से बल्ला घुमाया और गेंद को सीधे छक्के के लिए भेज दिया। 10. बिश्नोई से धोनी का कैच छूटा 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर रवि बिश्नोई ने धोनी का कैच छोड़ दिया। बिश्नोई की फुल और ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल पर धोनी ने जोरदार ड्राइव मारी लेकिन गेंद में कोई ऊंचाई नहीं थी।बॉल सीधा एक्स्ट्रा कवर पर गई। यहां रवि बिश्नोई के पास आसान मौका था, लेकिन गेंद हाथों से निकल गई और कैच छूट गया। फैक्ट्स ______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच एनालिसिस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाकर दिलाई जीत:लखनऊ के खिलाफ चेन्नई 5 विकेट से जीता, धोनी-दुबे की पार्टनरशिप ने पलटा मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 5 हार के बाद IPL में दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हराया। सोमवार को इकाना स्टेडियम में चेन्नई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर IPL मैच प्री-व्यू बैटिंग पिच पर आज PBKS vs KKR:हेड टु हेड में KKR 21-12 से आगे; श्रेयस-रहाणे पर रहेंगी नजरें IPL-2025 के 31वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। PBKS और KKR का इस सीजन पहली बार सामना होगा।पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *