25 लाख रुपए की जहरीली ओपी जब्त:14 हजार 520 लीटर माल को अवैध शराब बनाने के लिए किया था भंडारण, आरोपी फरार

मुरैना जिले के रिठौरा थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बनाने के लिए स्टॉक की गई ओपी ( स्प्रिट ) जब्त की है। स्टोर करने वाले 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस के द्वारा जब्त स्प्रिट की बाजार में कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोदाम पर पुलिस ने मारा था छापा रिठौरा पुलिस ने टीकरी गांव के रहने वाले भारत सिंह गुर्जर के घर के पास बने टीन गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध जहरीली ओपी स्प्रिट बरामद की है। यह शराब बनाने के लिए स्टॉक की गई थी। मंगलवार देर रात रिठौरा पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही कर इस गोदाम का पर्दाफाश किया गया। पुलिस को देख दो आरोपी राहुल वर्मा निवासी राजस्थान अलवर और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गए। 67 ड्रम में भर कर रखा था माल 67 नीले ओपी से भरे ड्रम ओपी की मात्रा 13 हजार 40028 प्लास्टिक की ओपी से भरी कैन ओपी की मात्रा 1120 कुल ओपी की मात्रा 14 हजार 520 लीटर जब्त की गई। जिसकी बाजारू कीमत 25 लाख रुपए बताई गई है। किराए से दिया था गोदाम टीकरी गांव के रहें वाले भारत गुर्जर की भूमिका की भी रिठौरा पुलिस जांच कर रही है। भारत गुर्जर ने ही अपना यह टीन गोदाम किराए पर राजस्थान के अलवर शहर के रहने वाले राहुल वर्मा को दिया था। अगर भारत गुर्जर ने आरोपी से पूरे नियम के तहत यह गोदाम किराए से दिया होगा तब ठीक नहीं तो पुलिस भारत गुर्जर को भी आरोपी बना सकती है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस रिठौरा थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीकरी गांव में भारत गुर्जर के टीन गोदाम में अवैध रूप से ओपी का भंडारण है। इस पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही रात में की लेकिन आरोपी भाग गए पर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *