25 विद्यार्थियों ने ली गौ संरक्षण करने की प्रतिज्ञा

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा संचालित राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन दिग्विजय कॉलेज में किया गया। प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई परीक्षा में कुल 25 पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी डॉ. शंकर मुनि राय ने परीक्षा से पहले अपने देश में गाय के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे कृषि प्रधान देश में गाय के गोबर से लेकर गोमूत्र, दूध और बछड़े का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रेषित सूची के अनुसार गौ संरक्षण-संवर्धन संबंधी सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *