25 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप,वीडियो भी बनाई:वायरल करने धमकी देते रहे आरोपी,महिला ने परेशान होकर जहर खाया

खैरथल जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहित के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पहले एक आरोपी विवाहिता को झीरका फिरोजपुर थाना इलाके से तिजारा थाना इलाके में लाया और वहां अपने दो अन्य साथियों के साथ में महिला के साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियों रिकॉर्ड कर लिया जिसके बाद महिला को बार-बार धमकाकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद महिला ने परेशान होकर आरोपियों के घर पर जहर खाकर आत्महत्या करनी चाही लेकिन आरोपी युवक उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया की फिरोजपुर झीरका थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने अस्पताल में दिए गए बयान में बताया कि फिरोजपुर झीरका निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और तिजारा थाना क्षेत्र में ले आया। यहां आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब आरोपी युवक नहीं माने तो पीड़िता ने आरोपियों के घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती होने के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके चलते अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *