25 से शुरू होना है मेला, 9 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू होना है। इस बार मेले में लोगों को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की संख्या को बढ़ाया गया है। मेले में इस बार भारतीय वायु सेना के बैण्ड द्वारा शौर्य से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही वायु सेना की प्रदर्शनी भी लगेगी। मेले में इस बार मथुरा की प्रसिद्ध कृष्ण और राधा रानी की होली की मनमोहन झलक देखने को मिलेगी। मथुरा के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली का मंचन किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। ​दो माह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम जनवरी के कार्यक्रम: 9 जनवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा प्रदर्शनी एवं बैंड की प्रस्तुति, 10 से 13 जनवरी तक संगीत विवि द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नाट्य रंगमंच के कार्यक्रम, 18 को स्थानीय महिला कवि सम्मेलन,20 व 24 जनवरी को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 25 को भजन संध्या, 26 को भारत पर्व और 31 जनवरी को मथुरा की टीम द्वारा फूलों की होली खेली जाएगी। फरवरी में यह कार्यक्रम: 1 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, 3 को बुंदेलखंडी प्रस्तुति, 7 को अखिल भारतीय मुशायरा, 8 को नाटक की प्रस्तुति, 10 को दिल्ली के म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति, 14 को बॉलीवुड नाइट, 15 को नाट्य मंचन, 17 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 21 को डॉग शो, बाइक शो और हॉश शो, 22 को हरदौल नाटक और माह के अंत में रासलीला, युवा महोत्सव एवं बाल महोत्सव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *