भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर के नजदीक स्वामी विद्यानंद और सोमनाथ अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से स्वामी विद्यानंद को संरक्षक, सुंदर दास धमीजा को चेयरमैन, सोमनाथ अग्रवाल को प्रधान, अशोक धवन को चीफ एडवाइजर और बलबीर गुप्ता, बिट्टू गुंबर, अश्वनी गर्ग व वरिंद्र खारा को उपप्रधान मनोनीत किया गया। साथ ही राजन मित्तल को जनरल सेक्रेटरी, राजन गुप्ता, सुनील मेहरा, राजेश जैन बॉबी, प्रदीप चौधरी, गौरव जिंदल को सेक्रेटरी, मनीष चोपड़ा को कैशियर और दिनेश कुमार सोनू, कुंवर रंजन को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान सोमनाथ अग्रवाल ने बताया कि गुरुदेव रविशंकर के प्रयासों से 1000 वर्ष बाद श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों को भारत में लाने की एक आध्यात्मिक यात्रा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य जन-मानस में आध्यात्मिक चेतना जगाना है। इसी के अंतर्गत आगामी 25 और 26 फरवरी को गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं को इन दिव्य दर्शनों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया है। इस अवसर पर वरिंद्र मित्तल, डॉ. लोकेश शर्मा, वरिंद्र सचदेवा, प्रदीप गुप्ता, वाईके भूषण, प्रवीण गोयल, अशोक शर्मा, पुनकित सूद, अनशम खुल्लर, सान्ध्यि शर्मा, पवन पुरी, नवीन मित्तल और सौरभ जिंदल उपस्थित रहे।


