250 दिनों तक मनेगा उत्सव:प्रदेश में रजत जयंती पर गरीब, युवा, नारी व अन्नदाता की थीम, प्रवासी सम्मेलन भी होगा

राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में ज्ञान की थीम पर रजत जयंती उत्सव मनाने की तैयारी है। 25 से ज्यादा विभाग 250 दिनों तक गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की थीम पर 50 से ज्यादा कार्यक्रम करेंगे। ये कार्यक्रम गांव से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा और टाइमलाइन तैयार हो रही है। कार्यक्रम में 11 मंत्रियों के साथ ही सांसद, विधायक, महापौर, नगरीय निकाय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, पार्षद, स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों, स्वयंसेवी संस्था के लोग भी शामिल रहेंगे। आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल नियुक्त किया गया है। उद्योग विभाग प्रवासी छत्तीसगढ़ी सम्मेलन के साथ ही आईटी प्रोफेशनल मीट, एमएसएमई एक्सपो, इन्वेस्ट बस्तर एवं सरगुजा और निवेशक राउंड टेबल जैसे कार्यक्रम करेगा। इसके अलावा खेल कूद विभाग फिट छत्तीसगढ़ चैलेंज, छत्तीसगढ़ ओलंपिक प्रदेश स्तर पर होंगे। रायपुर में हाफ मैराथन भी होगा। जल संसाधन विभाग वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन करेगा। इसके अलावा गंगरेल, महानदी, इंद्रावती उत्सव भी मनाया जाएगा। अनुसूचित जाति- जनजाति विभाग जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। गांवों में लगेगी विशेष ग्राम सभा, नमो ड्रोन दीदी पायलट प्रतियोगिता: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 25 साल में गांवों के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन करेगा। इस दौरान पीएम आवास की स्वीकृति एवं गृह प्रवेश के भी कार्यक्रम होंगे। कृषि विभाग खेतों में ड्रोन चलाने के लिए नमो ड्रोन दीदी पायलट प्रतियोगिता करेगा। साथ ही राज्य एवं जिले स्तर पर किसान मेला और मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न उत्सव भी मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ फिल्म फेस्टिवल व फूड फेस्टिवल भी
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल, छत्तीसगढ़ फूड फेस्टिवल, चक्रधर, भोरमदेव, तातापानी, राजिम कुंभ, मल्हार महोत्सव, जगार जैसे कार्यक्रम करेगा। इसके अलावा राउत नाचा, सुआ और पंथी नृत्य महोत्सव भी होंगे। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग बाल पंचायत, शिक्षक दिवस, पुस्तक वाचन जैसे कार्यक्रम करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग पोषण मेला, बाल मेला, महतारी सम्मेलन के अलावा तीजा पोरा तिहार जैसे कार्यक्रम करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *