251 कन्याओं के पूजन के साथ भागवत की पूर्णाहुति

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर| श्री नव दुर्गा प्रेम मण्डल सेवा संस्था के तत्वावधान में नौ देवियों की 33वीं मंगलमयी यात्रा एवं 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीमदभागवत सप्ताह की पूर्णाहुति की गई। यज्ञ एवं हवन में पंडित प्रभु दयाल ओझा, गोकुल ओझा, उमेश छंगानी ने वैदिक मंत्रोच्चार से हवन करवाया। हवन के बाद 251 कन्या पूजन का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। मण्डल सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि मंडल के सेवा और भक्ति के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को खैरपुर भवन राजविलास में 251 कन्या पूजन एवं भंडारा किया गया। मण्डल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा ने बताया कि कार्यक्रम में कन्या पूजन के दौरान मां का विशेष दरबार सजाया गया तथा मां की ज्योत प्रज्वलित कर महामाई का गुणगान किया। जिसमें कुलदीप सतीश, मोहित, दुर्गेश, गाबा महेश तनेजा, विजय भक्ता, कोमल, कुशवाह, राजु मोटवानी आदि ने भगवान गणेश, माताजी और भेरुनाथ के भजन सुनाकर भक्तजनों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। मण्डल व्यवस्थापक रामकिशन बजाज के अनुसार सर्वप्रथम पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार से पूजा करवाई। कार्यक्रम में मण्डल के सयुंक्त सचिव सुनील मिड्ढा ने बताया कि महामाई का सुंदर दरबार सजाया गया एवं भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में जगदीश पूंशी, अनिल छाबड़ा, परमेश्वर लाल, जुलाह गोरव, धीर आदि का मंडल की ओर से मां की चुनरी ओढ़ा कर माला पहना कर अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *