251 केसरिया ध्वजाओं के साथ निकाली ध्वजा यात्रा का श्रद्धालुओं ने शहर में जगह-जगह किया स्वागत

संस्था के सेवादार विनोद कौशिक व नंदराम वर्मा ने बताया कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को प्रातः 9.15 बजे से 24 घंटे के अखंड श्री राम नाम जाप का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दिव्य अनुष्ठान निरंतर 24 घंटे तक चलेगा, जिसकी पूर्णाहुति नववर्ष के पावन अवसर पर 1 जनवरी को सुबह 9:15 बजे विधिविधान के साथ होगी। अखंड राम नाम जाप की पूर्णाहुति के पश्चात हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा‌। इसके बाद बाबा का अटूट भण्डारा लगाया जाएगा। श्रीगंगानगर| शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार करते हुए श्री राम नाम संकीर्तन मंडल की ओर से 13वें वार्षिक राम नाम जाप महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को होगा। इस महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से एक ध्वजा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ​महोत्सव की शुरुआत 251 ध्वजाओं के साथ निकाली गई यात्रा से हुई। गाजे-बाजे और प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज थामे नाचते-गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सालासर बालाजी धाम से लाई गई पावन ध्वजा को ताराचंद वाटिका के नजदीक पंचमुखी हनुमान मंदिर से श्रीराम मंदिर धर्मशाला में मंदिर के संचालक पूज्य रामदास महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा ध्वजाओं के साथ यात्रा के रूप में मंदिर तक लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *