सागर | जिले में सभी मतदाताओं के मतदाता गणना पत्र का काम समय सीमा में पूर्ण करना है, जिसको लेकर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशों का असर अब दिखने भी लगा है। प्रशासन के अनुसार जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 251 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के द्वारा 100 प्रतिशत मतदाता गणना पत्र का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने बताया कि बंडा विधानसभा क्षेत्र में 23, बीना में 45, देवरी में 50, खुरई में 27, नरयावली में 23, रहली में 23, सागर में 26 व सुरखी में 34 बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा 100% काम को पूर्ण किया गया है।


