रबी सीजन 2026-27 के लिए अन्नदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का बिगुल बज चुका है। इस बार सरकार ने गेहूं के दामों में बढ़ोतरी करते हुए 2585 रुपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया है। किसान अपनी मेहनत की फसल को इस लाभकारी मूल्य पर बेचने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
25 जून तक खुला रहेगा पोर्टल गेहूं की तुलाई से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया 1 फरवरी से रूप से शुरू की जा चुकी है। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने जानकारी दी कि जो किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, वे खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पंजीकरण की यह खिड़की 25 जून तक खुली रहेगी, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। 10 मार्च से केंद्रों पर शुरू होगी तुलाई सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक और खरीद का काम 10 मार्च से शुरू होगा, जो 30 जून तक निरंतर चलेगा। जिले में सुचारू खरीद व्यवस्था के लिए रसद विभाग ने कमर कस ली है और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिले में 4 केंद्र झुंझुनू जिले में प्रमुख रूप से 4 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। झुंझुनू, सूरजगढ़, नवलगढ़ और गुढ़ागौड़जी में चार विशेष खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। केंद्रों की पूरी सूची विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है ताकि किसानों को भटकना न पड़े।
सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा (जनाधार लिंक अनिवार्य) इस बार भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखा गया है। बेची गई फसल का पैसा किसी बिचौलिए के बजाय सीधे किसान के खाते में जमा होगा।


