26 को डेंगरापार में रामायण सम्मेलन 27 को मड़ई होगा

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम डेंगरापार खैरा में 26 जनवरी को रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें दीप ज्योति बालिका मानस परिवार धनोरा, श्रद्धा के फूल मानस परिवार भीमपुरी, श्रद्धा सुमन मानस मंडली पचपेड़ी, महतारी के माया मानस परिवार कोनारी, श्री राम दरबार मानस परिवार चितमखार, पवन नंदन मानस मंडली भेंडी की प्रस्तुति होगी। गांव में 27 जनवरी को मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें रात में छत्तीसगढ़ी नाच झन भूलो मां बाप ला मोखा पचपेड़ी का कार्यक्रम रखा गया है। वही8 से 8 से 16 फरवरी तक श्रीमदभागवत कथा रखा गया है। यह जानकारी प्रकाश भारद्वाज ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *