कोटा शहर में कल पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलदाय विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अकेलगढ़ हैड वर्क्स स्थित 75 एमएलडी जल शोधन संयंत्र पर पंपों की बोरिंग बदलने और अन्य आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 26 जनवरी को शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा, यानी करीब 7 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के इंजीनियर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि इस दौरान रंगबाड़ी, अनंतपुरा, सुभाष नगर, पंडित दीनदयाल संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र, भामाशाह मंडी क्षेत्र सहित योजना से जुड़े कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। इसके अलावा जेके चौकी क्षेत्र के प्रेम नगर, कंसुवा, रानपुर, देवनारायण योजना और जगपुरा पंप हाउस से जुड़े जोन भी प्रभावित रहेंगे। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह कर लें और शटडाउन अवधि में जल का संयमित उपयोग करें। रखरखाव कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति को पुनः सुचारु कर दिया


