कोरबा| छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को प्राप्त शिकायतों की सुनवाई 27 नवंबर को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय के सभापक्ष में की जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और न्याय पीठ मौजूद रहेंगी। इस दौरान सभी पक्षों को उपस्थित होने पत्र जारी किया है। संबंधित विभाग को भी उपस्थित होने कहा है।


