27 जिलों में अलर्ट, कल से ओले गिरेंगे:चंदौली-मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो, चार दिन में 346% ज्यादा बरसात

यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। 1 से 4 अक्टूबर तक यूपी में 28.6 मिमी बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने सिर्फ 6.4 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था। ऐसे में इन चार दिनों में औसत से 346% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। चंदौली और मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो हो गए। सोनभद्र के खुटहां गांव में एक दुकान में 8 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर दुकान में काउंटर के नीचे छिपा था। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर मुक्खा पहाड़ी पर छोड़ा। वहीं, मिर्जापुर में अहरौरा बांध से पानी छोड़ा गया है। इसके बाद जमालपुर विकास खंड के 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गांव औड़ी में भी पानी घुस गया है। शनिवार की बात करें तो पूर्वी यूपी के 41 जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि पश्चिम यूपी के सिर्फ 7 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वाराणसी में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। 125 साल में अक्टूबर महीने के दौरान 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अगले 3 दिन तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा। 5 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा। यह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस महीने समान्य से ज्यादा होगी बरसात
यूपी में इस साल मानसून के सीजन में (1 जून – 30 सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश रही। पश्चिमी यूपी में 12 प्रतिशत अधिक यानी 752.5 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत कम यानी 666 मिमी. रहा। पूरे प्रदेश में 701.6 मिमी बारिश हुई, जो कि नॉर्मल 746.2 मिमी से 6 प्रतिशत कम है। माैसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर में प्रदेश सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *