27 दिन से लापता नाबालिग लड़की सोनभद्र में मिली:बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिंगरौली जिले की गढ़वा थाना पुलिस ने 11 दिसंबर से लापता नाबालिग लड़की और उसे बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया है। गढ़वा थाना प्रभारी अनिल पटेल के मुताबिक, 14 दिसंबर को नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। इस बीच पता चला कि लड़की यूपी के सोनभद्र जिले के सुजीत कोल के संपर्क में थी। उससे बात होती थी। इसके आधार पर साइबर सेल आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी सोनभद्र के डोडिहार में छिपा हुआ है। इसके आधार पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी एक रिश्तेदार के यहां रुका हुआ था। लड़की को भी वहीं छिपा रखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *