27 युवाओं की टीम चौराहों पर देगी फूल:नागौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शुरू, यातायात नियमों के प्रति करेगी जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नागौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नागौर यातायात पुलिस के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र नागौर के तत्वावधान में 23 जनवरी तक राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित महिला पुलिस थाने में जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यातायात शाखा के डीएसपी उम्मेद सिंह ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के जरूरी नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल देश में 15 से 49 वर्ष की आयु के डेढ़ लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा देते हैं। यातायात डीएसपी उम्मेद सिंह ने कहा- हमेशा यातायात नियमों की पालना करने और दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत 27 युवाओं की टीम बनाई गई है। ये टीम अगले 5 दिनों तक नागौर के कलेक्ट्रेट चौराहा, गांधी चौक, विजय वल्लभ चौराहा और पुराने हॉस्पिटल चौराहे पर गांधीवादी तरीके से फूल देकर यातायात नियमों के लिए आमजन को जागरूक करेंगे। इस मौके पर महिला सुरक्षा काउंसलर सपना टांक ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम के नियमों व कानूनों की जानकारी दी। साइबर थाने के हेड कॉन्स्टेबल माधो सिंह ने बढ़ती साइबर ठगों से बचने के उपायों के बारे में बताया और 1930 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सीआई समजिदा बानू, काउंसलर अंबिका, हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल शैतान राम आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *